Advertisement

महिला के फोन पर बात करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

लठ्ठ, सरिए और चाकू चले

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पंवासा की लोटस ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों के बीच महिला के फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लठ्ठ, सरिए और चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के पांच-छह लोग घायल हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस कायमी की है। एक पक्ष के युवक को धारदार हथियार से चोट लगने पर दूसरे पक्ष के खिलाफ धारा 324 भी लगाई गई है। पुलिस ने बताया लोटस ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले गगन पिता राजकुमार प्रजापत और इंदौर के रहने वाले आकाश पिता विजय प्रजापत के बीच विवाद है।

Advertisement

रिश्तेदारी में महिला के द्वारा फोन लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद समाजवाद नगर के रहने वाले आकाश ने उज्जैन में लोटस ग्रीन में रहने वाले रिश्तेदार प्रतीक को फोन पर गाली गलौज की। बात बढऩे पर वह कुछ अन्य रिश्तेदारों को साथ लेकर उज्जैन आया। यहां पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया तो दोनों तरफ से हथियार चल गए।

पुलिस ने आकाश पिता विजय प्रजापत निवासी इंदौर की शिकायत पर प्रतीक, गगन, प्रतीक का ससुर और प्रतीक के मौसा पर मारपीट और जानसे मारने की धमकी सहित धारा 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जबकि गगन पिता राजकुमार प्रजापत की शिकायत पर आकाश , विशाल और विजय के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

उज्जैन : पुरानी रंजिश में युवक को पीटा

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट की गई। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया नीलेश मालवीय पिता महेश मालवीय उम्र 28 साल निवासी अंबेडकर नगर से यश बरोडिया और उसके जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें