Advertisement

मामा ने भानजे को चाकू मारे

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:महाकाल थाना क्षेत्र स्थित बेगमबाग कॉलोनी में मामा ने भानजे को रविवार रात 12 बजे मकबरे के बाहर चाकू मार दिए।

Advertisement

भानजे ने आरोप लगाया है कि मामा उसे स्मेक पाउडर बेचने के लिए मजबूर करता है उसने इस काम को करने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और चार साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया मोहसीन पिता मकसूद अली निवासी बेगम बाग पर बदमाशों ने मारपीट की। आरोपी आजाद, फरदीन, सैफान और अरबाज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

हरसिद्धि की पाल पर भिंड के दर्शनार्थी से मारपीट, केस दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:महाकाल थाना क्षेत्र में हरसिद्धि की पाल पर अज्ञात युवक ने भिंड के दर्शनार्थी से मारपीट कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया भिंड की तहसील पवई के ग्राम डिडोना में रहने वाले ध्यानगिरी पिता श्यामसुंदर राठौर महाकाल दर्शन और शिप्रा स्नान के लिए आए थे। ध्यानगिरी से किसी अज्ञात आरोपी ने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें