मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पुलिस में नई शुरुआत

By AV NEWS

पहली बार जिले 242 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को वीकली ऑफ, रोस्टर के आधार पर छुट्टी मिलेगी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद पुलिस मुख्यालय ने विभाग में साप्ताहिक अवकाश देने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ पुलिस में एक नई व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। उज्जैन जिले में 242 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को वीकली ऑफ मिला है।

पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी ड्यूटी में अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करने एवं परिवार के साथ समय व्यतीत करने से वंचित होते थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस-अधिकारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की थी। इसका क्रियान्वयन होने लगा है।

सोमवार को 242 पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया गया है। पहली बार बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक अवकाश स्वीकृत हुआ है। पुलिस पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा द्वारा इनका साप्ताहिक अवकाश स्वीकृत किया गया। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस अवकाश का उपयोग पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ परिजनों को लेकर सैर सपाटा किया वहीं पर्यटक स्थल पर भी गए और आनन्द लिए।

इन्हें मिला अवकाश
06
निरीक्षक
12
उपनिरीक्षक
01
सूबेदार
12
सहायक उपनिरीक्षक
65
प्रधान आरक्षक
123
आरक्षक
कुल – 242

  • जिले से बाहर नहीं जा सकेंगेद्द साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू करने के बाद जिला पुलिस प्रशासन थानों में पुलिस बल की उपलब्धता को देखते हुए रोस्टर बनाकर साप्ताहिक अवकाश देंगे।
  • कानून व्यवस्था ड्यूटी में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।
  • रात्रि ड्यूटी के बाद पूरे 24 घंटे का अवकाश रहेगा। अगले कार्यदिवस पर सुबह नौ बजे आमद देनी होगी।
  • अवकाश अवधि में कोई भी जिले से बाहर नहीं जाएगा।
  • थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उनसे तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारी साप्ताहिक अवकाश के दौरान थाने के प्रभारी रहेंगे। अनुभाग के थानों में से एक ही थाने के प्रभारी को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।
  • थाने में महिला अधिकारी-कर्मचारी की भी साप्ताहिक अवकाश में उपलब्धता बनी रहे ताकि महिला आवेदक के आने पर एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में परेशानी नहीं हो।
  • जिले में अति विशिष्ट व्यक्ति का भ्रमण या कानून व्यवस्था की स्थिति संभावित हो तो साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन किया जा सकता है।

जिले में अचानक कानून व्यवस्था की स्थिति बनने पर पुलिसकर्मी को साप्ताहिक अवकाश से वापस बुलाया जा सकेगा।

Share This Article