Advertisement

मुनाफे का झांसा दे करवा रहे थे फर्जी निवेश, मारा छापा

उज्जैन। स्टॉक मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर लोगों से फर्जी निवेश करवा रही एडवायजरी कंपनी पर गुरुवार को बडऩगर पुलिस ने झापा मारा और तीन संचालकों को पकड़ा है। इसके अलावा २ कर्मचारी भी मिले जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। दरअसल, बडऩगर पुलिस को फर्जी एडवायजरी कंपनी संचालित किए जाने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा।

Advertisement

स्काय कोमोडिटिस प्रायवेट लिमिटेड नामक कंपनी का संचालन शास्वत पिता शैलेंद्र विकल, उसका भाई श्लोक विकल निवासी आदर्शनगर (उज्जैन) और उबैत पिता अफसीन कुरैशी (26) निवासी बदनावर (धार) कर रहे थे। उक्त आरोपी भोले-भाले लोगों को सुनियोजित तरीके से बड़े मुनाफे का झांसा देकर निवेश करवा रहे थे। उनके खिलाफ आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मौके पर बतौर कर्मचारी के रूप में काम करते हुए 9 युवतियां और 3 युवक भी मिले जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें 8 से 9 हजार वेतन पर रखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 कीपैड मोबाइल, मोबाइल नंबर लिखी ४ कॉपियां, उपस्थिति रजिस्टर और दो लैपटॉप जब्त किए हैं। टीआई अशोक पाटीदार ने बताया 15 दिनों पहले ही तीनों धोखेबाजों ने कंपनी शुरू की थी। संचालक गिरफ्त में हैं, जबकि कर्मचारियों को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें