मेंडिया और शनि मंदिर के बीच बनेगा नया सबमर्सिबल ब्रिज

उज्जैन। पंचक्रोशी मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की सेतु निर्माण शाखा मेंडिया से शनि मंदिर के बीच ७ करोड़ की लागत से नया सबमर्सिबल ब्रिज बनाने जा रही है। इसके लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसस पुल के बनने के बाद पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात का दबाव भी कम होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निविदा के अनुसार 6.78 लाख रुपए सिविल निर्माण पर खर्च होंगे। 38 लाख रुपए इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल काम पर खर्च किए जाएंगे। पुलि के निर्माण के साथ ही पंचक्रोशी मार्ग पर बिजली के पोल की शिफ्टिंग, हाइटेंशन एवं लो टेंशन लाइनों की स्थानांतरण, ट्रांसफॉर्मर स्थापना एवं स्ट्रीट लाइटिंग का काम भी किया जाएगा। पुल बनाने का उद्देश्य पंचक्रोशी माग को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है। बता दें कि पंचक्रोशी यात्रा एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर इस मार्ग से हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में नदी पार करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ महापर्व एवं धार्मिक आयोजनों के समय इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढऩे जाने के चलते यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
एक साल में बनकर तैयार होगा
निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 12 महीने की समयसीमा निर्धारित की है। हालांकि, इस अवधि में वर्षाकाल का समय शामिल नहीं है। विभाग का लक्ष्य है कि तय समय पर ब्रिज हो जाए ताकि पंचक्रोशी मार्ग पर आवागमन सुगम हो सके।
नहीं हो सकी चर्चा
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सेतु शाखा के कार्यपालन यंत्री पीएस पंत से उनके मोबाइल पर चर्चा करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।









