मॉडिफाइड साइलेंसर पर एक्शन, दो बुलेट जब्त

उज्जैन। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नागदा पुलिस एक्शन में आई। इसमें दो बुलेट जब्त किए गए जिस पर मोडिफाइड साइलेंसर लगा था। इसके पश्चात चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य के चेतावनी भी दी गई। दरअसल, नागदा पुलिस ने सोमवार को चैकिंग अभियान चलायाथा। इस दौरान दौरान पुलिस टीम ने दो बुलेटको रोका जिनमें कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड लाउड साइलेंसर लगे थे।

इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज से न केवल ध्वनि प्रदूषण हो रहा था बल्कि आम लोगों को परेशानी हो रही थी जिसके बाद पुलिस ने विजय प्रजापत के बुलेट क्रमांक एमपी 09 बीएल 3624 और भाटीसूड़ा निवासी देवराज सिंह के बुलेट क्र. एमपी 13 ईएम 0940 पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों चालकों को भविष्य में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करने और मानक साइलेंसर का ही उपयोग करने करने की समझाइश दी।









