मोटर सायकलों की टक्कर में बालक की मौत

उज्जैन। ससुराल से पत्नी व बेटे के साथ घर लौट रहे युवक की मोटर सायकल घोंसला पुलिया के पास सामने से आ रही मोटर सायकल से टकरा गई। दुर्घटना में ढाई वर्ष के बालक की मृत्यु हो गई जबकि उसके माता पिता का अस्पताल में उपचार जारी है।
जितेन्द्र परमार निवासी घोंसला गुरूवार शाम अपनी पत्नी विष्णु बाई, बेटे वीरेन्द्र ढाई वर्ष के साथ रावनखेड़ी माकड़ोन स्थित ससुराल से मोटर सायकल से घर लौट रहा था तभी घोंसला पुलिया पर सामने से आ रही मोटर सायकल से उसका वाहन टकराया। दुर्घटना में जितेन्द्र सहित तीनों लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बालक वीरेन्द्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
फ्लैक्स दुकान संचालक का निधन
उज्जैन। दीपावली पर निकास क्षेत्र स्थित सागर फ्लेक्स नामक दुकान में आग लगी थी। आग बुझाने के दौरान संचालक सागर सोनी झुलसे थे। उनका प्रायवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां हार्टअटैक के कारण उनका निधन हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सागर सोनी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी।









