मोहन सरकार का बजट पेश, सभी वर्गों का रखा ध्यान, इंफ्रा पर रहा फोकस…

सीएम डॉ. यादव ने डिप्टी सीएम देवड़ा को बजट पेश करने से पहले शुभकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। डॉ. मोहन यादव सरकार ने बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश कर दिया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस साल का बजट राज्य सरकार पर मौजूदा कर्ज से कम राशि का है। एमपी के युवाओं को सरकार से रोजगार, किसानों को सम्मान निधि और लाड़ली बहनों को योजना की राशि बढऩे की उम्मीद है। 2028 में होने वाले सिंहस्थ के ज्यादातर बड़े काम 2026-27 वित्तीय वर्ष में ही पूरे करने के लिए राशि का प्रावधान बजट में किया गया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- बजट से पहले आम जनता से सुझाव लिए गए थे और विषय विशेषज्ञों से भी व्यापक चर्चा की गई थी। इसी को आधार बनाकर बजट तैयार किया गया है। इसे सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि किसान, व्यापारी, मिडिल क्लास और आम जनता समेत सभी की अपेक्षाओं को शामिल किया जा सके। क्योंकि इस वर्ष को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया गया है,
इसलिए बजट में किसानों पर विशेष फोकस है और सिंचाई व गरीब कल्याण से जुड़े प्रावधानों को प्राथमिकता दी गई है। महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि बढ़ाई गई है। इसी तरह किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का प्रोविजन भी किया गया है। बेहतर इंफ्रा के लिए बड़ी राशि रखी गई है।









