Advertisement

यात्रा को लेकर तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय

भारत जोड़ो पदयात्रा की मालवा में हलचल…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हलचल होने लगी है। कांग्रेस नेताओं के दौरे के साथ राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले यात्रियों के ठहरने,भोजन और यात्रा के मार्ग पर मंथन हो रहा है। यात्रा को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए पूरी ताकत लगा रहीं है। पार्टी ने तमाम बड़े नेताओं को जवाबदारी के साथ मैदान में उतार दिया है। नवम्बर के आखरी सप्ताह में यात्रा उज्जैन आ जाएगी। इंदौर सूे आने के बाद राहुल गांधी का रात का डेरा भी महाकाल की नगरी के करीब ही लगेगा।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की ही है, लेकिन मालवा निमाड़ पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यह वो ही बेल्ट से जहा से प्रदेश की सत्ता का रास्ता जाता हैं। लिहाजा कांग्रेस में प्रदेश के इस हिस्से के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Advertisement

तीन विधानसभा और दो लोकसभा कवर करेगी यात्रा

वैसे तो भारत जोड़ो का प्रदेश में प्रवेश बुरहानपुर से होगा। उज्जैन में पंथपिपलाई से आगाज होगा। यात्रा उज्जैन दक्षिण,उज्जैन उत्तर और घट्टिया विधानसभा को कवर करती हुई रवाना होगी। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के मान से देखे तो यात्रा उज्जैन-आलोट और देवास-शाजापुर (आगर) लोकसभा क्षेत्र को कवर करेगी। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र आरक्षित है। वहीं कांग्रेस की नजर भी चुनाव के दौरान आरक्षित वर्ग के मतदाताओं पर है। ऐसे में इन स्थानों पर यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस हर संभव तैयारियां कर रही हैं।

Advertisement

बड़े नेताओं के बीच कामकाज का बंटवारा

यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने बड़े नेताओं के बीच कामकाज का बंटवारा भी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के जिम्मे यात्रा को लेकर प्रदेश की प्रदेश सरकार से तालमेल का जिम्मा दिया गया है। इसमे यात्रा के रूट से लेकर तमाम तरह की अनुमति लेने जैसे काम शामिल है। अजयसिंह के जिम्मे उन उपयात्राओ की जिम्मेदारी रहेगी जो प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से निकलकर मुख्य यात्रा से जाकर जुड़ेगी। एक स्थान से दूसरे स्थान की आगे की यात्रा के लिए जुडऩे वाले समूह ओर लोगो की जिम्मेदारी भी अरुण यादब के हवाले की गई है।

यात्रा की तमाम खाद्य व्यवस्था,भोजन की जवाबदारी विधायक संजय शुक्ला को दी गई है। आवास व्यवस्था का दायित्व रवि जोशी और बालमुकुंद गौतम के पास हैं।। देपालपुर विधायक विशाल पटेल के जिम्मे भी ठहरने के बंदोबस्त रहेंग। परिवहन व्यवस्था को पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया को देखेंगे राहुल गांधी की जनसभा उज्जैन में है। आमसभा पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के जिम्मे की गई हैं। भारत जोड़ो पदयात्रा का रात्रिकालीन डेरा उज्जैन डलेगा। राहुल और उनके साथ चल रहे लोगो के लिए ठंड के मद्देनजर खुले मैदान में भी टैंट तंबू ओर छोलदारिया तानी जाएगी।

Related Articles