Advertisement

युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में महामृत्युंजय द्वार के समीप अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया रात करीब ९ बजे की घटना हुई है।

Advertisement

महेश विहार कॉलोनी के रहने वाले शानू पिता जसवीर खुराना फ्रीगंज में फूल प्रसाद खरीदने गए थे। वे वापस लौट रहे थे इसी दौरान सांवेर रोड़ से महेश विहार कॉलोनी इंदौर रोड़ की तरफ टर्न लेते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें