Advertisement

युवक पर चाकू से हमला

फ्रीगंज ब्रिज पर वाहन टकराने की बात को लेकर अज्ञात लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के मुताबिक नूरानी मस्जिद की गली नागझिरी निवासी जीवन पिता ओमप्रकाश पाल उम्र 21 वर्ष फ्रीगंज पुल से होकर जा रहा था।

Advertisement

पीछे से वाहन टकराने की बात को लेकर रात सवा 12 बजे के लगभग कुछ युवकों से विवाद हो गया जिसके चलते आरोपियों ने जीवन पर चाकू से हमला किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। माधव नगर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें