Advertisement

यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

8 ने की खुदकुशी की कोशिश, जानें पूरा मामला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नई दिल्ली:एक लड़की ने नहाते हुए 60 लड़कियों का वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का है। जब लड़कियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें से 8 ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

वीडियो बनाने वाली लड़की ने इसे शिमला के एक लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने ये न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब लड़कियों को इस बात की जानकारी हुई तो उनमें से कम से कम 8 ने आत्महत्या करने की कोशिश की.

Advertisement

दोपहर करीब ढाई बजे बच्चियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़की और सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला लड़का दोनों ही हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवती काफी समय से नहाते हुए अन्य छात्राओं का वीडियो बना रही थी। वह इसे शिमला के एक लड़के को भेज रही थी। लड़का इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करता था।

Advertisement

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन उन पर मामले को दबाने का दबाव बना रहा है. छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

Related Articles