यूपी के डिप्टी सीएम ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

बोले- बाबा की कृपा से इस अद्भुत उज्जैन नगरी में आने का सौभाग्य मिला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए राजनेताओं के साथ खेल जगत और भारतीय सिनेमा के अभिनेता-अभिनेत्रियों का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सपत्नीक मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। उन्होंने मीडिया से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा की कृपा से इस अद्भुत उज्जैन नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। प्रभु की कृपा उत्तरप्रदेश वासियों के साथ सभी का कल्याण, सबका जीवन सुखमय हो, ऐसी प्रार्थना भगवान से की है।
इधर, दिल्ली के तकनीकी शिक्षा मंत्री भी पहुंचे
इधर, दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद उप प्रशासक एसएन सोनी ने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। मैं देशवासियों के उत्तम भविष्य की कामना की है। भगवान महाकाल सभी का भला करें।









