Advertisement

रंगपंचमी पर सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में खेली श्रीकृष्ण-सुदामा होली

रंगों से सराबोर उज्जयिनी : नए कलेवर में मनी रंगपंचमी, फ्रीगंज में निकली गेर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। रविवार को रंगपंचमी उल्लास और उमंग के रंगों में पूरी तरह डूबी नजर आई। बाबा महाकाल के दरबार में रंगोत्सव के पश्चात पूरे शहर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष का आयोजन विशेष रहा क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं नगरवासियों के बीच पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक होली खेली।

इस बार रंगपंचमी का पर्व एक नए और भव्य स्वरूप में मनाया गया। इस बार गेर का आयोजन फ्रीगंज क्षेत्र में हुआ जिसे श्रीकृष्ण सुदामा रंगपंचमी उत्सव नाम दिया गया।गेर संत नगर चौराहे से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी और इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए टावर चौक पर समाप्त हुई। भारी मात्रा में करीब 25 क्विंटल हर्बल गुलाल इस दौरान उड़ाया गया। इंदौर के प्रसिद्ध राजकुमार बैंड अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांधने पहुंचा। गेर में झांकियां, ताशा-ढोल, नृत्य दल और कई बैंड पार्टियां शामिल होकर उत्सव को ऐतिहासिक बना रही हैं।

Advertisement

सीएम ने 49 करोड़ के हॉकी मैदान का किया भूमिपूजन

सीएम ने शनिवार शाम उज्जैन को बड़ी खेल सौगात दी है। नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में उन्होंने 49 करोड़ से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रो-टर्फ हॉकी मैदान का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता व सुविधाओं में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांसद उमेशनाथ महाराज और ननि सभापति कलावती यादव ने दीप प्रज्वलित कर की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने खेल अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा यह हमारे लिए साख (प्रतिष्ठा) का सवाल है। अधिकारी खुद पूरी प्रक्रिया की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि पवेलियन और अन्य सुविधाओं में कोई कमी न रहे। उज्जैन में वल्र्ड क्लास सुविधाएं विकसित की जा रही हैं जो खिलाडिय़ों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Related Articles

Write a review