Advertisement

रविशंकर प्रसाद को राज्‍यपाल बनाने की चर्चा!

मोदी कैबिनेट से हटाए गए रविशंकर प्रसाद को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें हैं। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि रविशंकर प्रसाद को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाने का फैसला हो चुका है और इसका औपचारिक ऐलान भर होना बाकी है।

Advertisement

हालांकि, अब तक संगठन या सरकार की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। वही, प्रसाद की तरफ से भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। तमिलनाडु में फिलहाल बनवारीलाल पुरोहित गर्वनर हैं।पार्टी सूत्रों का दावा है कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को संगठन में राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव को शामिल किया गया है। ऐसे में उनकी जगह पर किसी मजबूत और अनुभवी नेता को जगह दी जा सकती है। प्रसाद और जावड़ेकर पहले भी पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Advertisement

रविशंकर प्रसाद को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाए जाने पर वे थावरचंद गहलोत के बाद गवर्नर की जिम्मेदारी संभालने वाले दूसरे नेता होंगे। गहलोत को कैबिनेट से इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रसाद और जावड़ेकर को अहम जिम्मेदारी देने पर फैसला हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें