Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, 2 आरोपी हुए दोषमुक्त

एमपी के इंदौर शहर का बहुचर्चित केस ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्याकांड में बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। शिलांग पुलिस द्वारा सबूत नष्ट करने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अब पूरी तरह दोषमुक्त कर दिया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह खुलासा हुआ है कि जिन आधारों पर गिरफ्तारी की गई थी, वे जांच में टिक नहीं पाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया कि हत्या के बाद सोनम और विशाल चौहान लसूड़िया स्थित एक बिल्डिंग में रुके थे।जिसे ब्रोकर के जरिए लिया गया था। रूम का एग्रीमेंट विशाल के नाम पर हुआ था। जांच के लिए बिजली बिल और कई अन्य चीजों को चेक किया गया। पुलिस को आरोपियों की संलिप्तता के ठोस सबूत नहीं मिले। इसलिए गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को छोड़ दिया गया है।

जांच के बाद हत्या से उनका कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया।शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिगम ने बताया कि शुरुआती परिस्थितियों और मिली जानकारियों के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन इन दोनों की ही भूमिका साबित नहीं हो सकी। इसी कारण दोनों को दोषमुक्त कर दिया गया।

Advertisement

हत्याकांड में गार्ड बलवीर अहिरवार और हीरानगर स्थित बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने संदेह के घेरे में लेते हुए गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली था कि हत्या के बाद सोनम रघुवंशी जिस फ्लैट में ठहरी थी, वह फ्लैट लोकेंद्र की बिल्डिंग में स्थित था। यह फ्लैट ब्रोकर शिलोम जेम्स के माध्यम से किराए पर लिया गया था और किराया अनुबंध किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर किया गया था। इसी को आधार मानकर शक गहराया था। हालांकि अब पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट देते हुए रिहा कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review