Advertisement

रात 9:45 बजे युवक शिप्रा नदी में कूदा…10 बजे किशोरी ने खाई फिनाइल की गोली

प्रेम प्रसंग के चलते जान देने के लिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रात 9:45 बजे युवक शिप्रा नदी में कूदा…10 बजे किशोरी ने खाई फिनाइल की गोली

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार रात 9:45 बजे 23 वर्षीय युवक शिप्रा के नृसिंह घाट पुल से आत्महत्या करने नदी में कूद गया। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे दो राहगीरों ने उसे नदी मे छलांग लगाते देखकर पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस घटनास्थल पहुंची और होमगार्ड के गोताखोरों को भी बुलाया। रात में ही उसकी तलाश के लिए बिलाई डालकर ढूंढने का प्रयास शुरू किया जा चुका है लेकिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तक होमगार्ड गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। नदी में पानी का ज्यादा बहाव तेज होने से गोताखोर भी नदी में उसे खोजने की रिस्क नहीं ले रहे हैं।

नानाखेड़ा के जवाहर नगर में रहने वाले यश पिता श्यामसुंदर सिसौदिया दवा बाजार की मेडिकल एजेंसी पर काम करता है। वह रात 7:40 बजे छुट्टी होने के बाद यहां से निकल गया था। रोजाना वह 15 मिनट में घर पहुंच जाता है लेकिन गुरुवार को 8 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन लगाया। बहन से भी उसने ठीक से बात नहीं की और बताया कि शिप्रा नदी पर है। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी।

Advertisement

दोस्तों ने बताया कि वेदनगर की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात को आखरी बार उसी लड़की से उसकी बात हुई। इसके अलावा सौरभ नामक एक अन्य युवक से भी उसकी बात हुई थी। इसी के आधार पर वे उसे ढूंढते हुए नदी पर पहुंचे। नृसिंह घाट पुल पर उसकी बाइक खड़ी मिली और कुछ पुलिस कर्मी बचाव कार्य में लगे थे।जबकि यश नदी में छलांग लगा चुका था।

किशोरी ने फिनाइल की गोली खाई

यश जिस लड़की के प्रेम में था उसने भी रात को घर में रखी फिनाइल की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। नानाखेडा के वेद नगर में रहने वाली किशोरी 11 वीं कक्षा की छात्रा हैं। घटना के पहले यश और उसके बीच बातचीत हुई थी। यश को शक था कि वो किसी अन्य युवक से भी बात करती है इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

एक नाव में सवार दो युवक ढूंढते रहे

शिप्रा नदी में तेज बहाव होने से गोताखोर और तैराक भी नदी में जाने से बचते रहे। एक नाव के जरिए पानी में एक बलिया डालकर रेस्क्यू चलता रहा। दोस्तों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोस्तों ने कहा कि प्रशासन दो नांव तो लगा सकती है एक नाव और एक युवक रस्सी डालकर ढूंढ रहे हंैं। ऐसे कैसे उन्हें यश पानी से मिल पाएगा।

तीन बहनों में एक भाई, बहनों का रो रोकर बुरा हाल

यश तीन बहनों में एक भाई है। मंझली बहन से रात को फोन पर उसकी आखरी बार बात हुई थी। बहनें बोली कि राखी के महीना है यदि भाई नहीं लौटेगा तो कैसे रक्षा बंधन मनाएंगे। तीनों बहनों का घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने आवेदन दिया, किशोरी और उसके दोस्त को जिम्मेदार

शिप्रा नदी में छलांग लगाने वाले यश की नीलगंगा थाना पुलिस ने रात को उसकी गुमशुदगी भी दर्ज र्की है। परिजन और उसके दोस्तों का कहना है कि यश जिस युवती से प्रेम करता था वह किसी अन्य युवक से भी बात करती थी। रात को घटना से पहले युवती से फोन पर हुए विवाद के बाद उसी युवक का फोन आया था। उसने यश को धमकाया भी परिजनों और दोस्तों ने इस घटना के लिए उसी युवक को जिम्मेदार बताया है। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद युवक की नदी में कूदने की सूचना मिली। दोस्तों व परिजनों ने जो आवेदन दिया है वो जांच का विषय है।

Related Articles