Advertisement

राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, यहीं विराजमान होंगे रामलला

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्रथम तल का काम लगभग पूरा हो गया है। मंदिर का गर्भगृह भी बनकर लगभग तैयार कर लिया गया है।शनिवार को मंदिर के गर्भगृह की तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान बनकर लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। आपके साथ कुछ छायाचित्र साझा कर रहा हूं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें