राहत की खबर… उज्जैन जिले में कोरोना मरीजों का गिरता ग्राफ

By AV NEWS

माधवनगर हॉस्पिटल में 94 चरक में कोरोना के 12 मरीज भर्ती

जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव, शहर में 6 नए मरीज मिले, अब तक 170 मौतें

94  भर्ती मरीजों में केवल 18 पॉजिटिव, 66 निगेटिव

उज्जैन। माधवनगर हॉस्पिटल में आज सुबह 94 मरीज भर्ती थे। इनमें से 12 ऑक्सीजन पर चल रहे थे और 6 को बायपेप लगी थी। इनका स्वास्थ्य कमजोर था। शेष भर्ती मरीजों की स्थिति ठीक थी। हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 94 भर्ती मरीजों में कोरोना पॉजिटिव केवल 18 ही थे। वहीं निगेटिव्ह 66 और संदिग्ध 10 थे। इनका लगातार उपचार यहां पर जारी है। केवल 12 ऑक्सीजन पर चल रहे हैं ओर 6 को बायपेप लगी है। कल रात्रि 12 बजे तक यहां केवल 5 लोगों की मौत हुई। यह बताता है कि शहर में कोरोना के मरीज तेजी से कम तो हो ही रहे हैं,उनका उपचार भी प्रापर चल रहा है।

चरक में अब 12 मरीज भर्ती… दो से तीन दिन में हो जाएगा बंद

चरक भवन के छठे माले पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर में आज सुबह तक केवल 12 मरीज ही भर्ती थे। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल यहा ंराहत होने के कारण आनेवाले दो से तीन दिन में इसे आगामी पिक तक बंद कर दिया जाएगा। कल जो 12 मरीज भर्ती हुए,वे सिम्प्टोमटिक तो थे लेकिन लक्षण शरीर पर कम आ रहे थे।

शहर में 18+ वालों को 48सेंटरों पर लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन…

उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। शहरी क्षेत्र में रविवार को 6 मरीज सहित जिले में कुल 18 पाजिटिव मरीज पाए गए हैं जबकि 298 मरीज उपचार के बाद अस्पताल से घर भी पहुंचे हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 2464 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें शहर के 6, महिदपुर के 5, तराना का एक, नागदा का एक कुल 18 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं 1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर १७० पहुंच गया है। वहीं ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों की दर अब बढ़कर ९६.७६ हो गई है। शहर में आज 18 वर्ष और इससे अधिक उम्र वर्ग के लोगों को 48 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला टीकाकरण विभाग द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के 11 सेंटर बंद कर उन्हें 18 प्लस के लिये शुरू किया गया है।

Share This Article