Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में खत्म

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

Advertisement

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। हालांकि, एक दिन पहले यानी 30 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई।

क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों के अध्यक्षों के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। हाल ही पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खडग़े ने इन दलों को आमंत्रित किया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी।

Advertisement

बता दें भारत जोड़ो वेबसाइट के मुताबिक, यह यात्रा कुल 145 दिन तक चला। यात्रा के दौरान राहुल ने 10 दिन का रेस्ट लिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें