Advertisement

रिश्ते शर्मसार… नाबालिग भांजी के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जिले की बडऩगर तहसील में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जिसमें एक मौसा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।

Advertisement

टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 23 फरवरी को 17 साल 3 माह की पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह ग्राम अमला में खेत पर मजदूरी कर लौट रही थी तभी पेटलावद (झाबुआ) का रहने वाला उसका मौसा उसे झोपड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर बडऩगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला यूपी से पकड़ाया, जेल भेजा

Advertisement

उज्जैन। महिदपुर रोड थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल दस्तयाब किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी को महिदपुर रोड थाने पर फरियादी ने सूचना दी कि 20-21 फरवरी की दरमियानी रात करीब 4 बजे उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। सूचना पर केस दर्ज करते हुए परिजनों से पूछताछ, आसपास के व्यक्तियों से जानकारी इकट्ठा की और मोबाइल लोकेशन के अलावा कॉल डिटेल निकाली।

Advertisement

इस दौरान आरोपी की लोकेशन मऊ, जिला चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी आकाश पिता सनत त्रिपाठी निवासी ग्राम मंडोर, चित्रकूट को गिरफ्तार किया। पीडि़ता के कथन के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में वृद्धि की। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें