रुपए नहीं दिए तो प्रसाद विक्रेता को पीटा

उज्जैन। महाकाल घाटी पर रविवार सुबह पांच-छह लोगों ने एक प्रसाद विक्रेता व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे घायल संदीप पिता महेश वर्मा (40) ने बताया कि वो महाकाल मार्ग पर फूल प्रसाद बेचता है। रविवा सुबह करीब 10 ऋषि होटल के दीपक, सागर व इनके साथी इससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। नहीं देने पर इन्होंने उसे लाठी से पीटा और सिर फोड़ दिया। संदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बचाने आए युवक को बदमाश ने तलवार मारी
उज्जैन। शनिवार रात को अंबोदिया क्षेत्र में एक बदमाश ने तलवार मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम करीब 8 बजे हैं। अंबोदिया में जितेंद्र बाथम नामक बदमाश वहां पर अंडे का ठेला लगानेवाले चंदन (18) व मोहित (17) से विवाद कर रहा था। जितेंद्र इन्हें मारने के लिए तलवार व कुल्हाड़ी ले आया। यह देख अंबोदिया के ही कमल पिता जीवनलाल (42) ने उसे रोका तो जितेंद्र ने कमल पर ही हमला कर दिया। तलवार पकडऩे के कारण कमल के हाथ मेें तलवार से चोंट आई है व पैरों में कुल्हाड़ी की चोंट लगी है। जिला अस्पताल में कमल का इलाज चल रहा है।









