Advertisement

रेल्वे ट्रैक पर मिला सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक का शव

उज्जैन। पंवासा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार दोहरे का शव मिला। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर फ ोटो वायरल करने पर परिवार के लोगों ने देखा और शिनाख्त की।

Advertisement

ट्रेन से टकराने की वजह से मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया श्रवण कुमार पिता हरदयाल सिंह दोहरे अचेत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिले थे। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बेटों ने शव की शिनाख्त कर ली है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक श्रवण कुमार के चार बेटे हैं जिनमें सबसे छोटे बेटे प्रयाग दोहरे एसएएफ जवान हैं।

Advertisement

बडे पुत्र महाराजसिंह ने बताया कि पिता भोजन के बाद रोजाना की तरह टहलने गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे तो रातभर उन्हें ढूंढा। सुबह पुलिस थाने पर रिपोर्ट गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुुंचे तो सोशल मीडिया पर शव की शिनाख्ती के लिए पुलिस ने जो फोटो वायरल की थी वो दिखाई। तब घटना का पता चला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें