Advertisement

लगातार बारिश से पानी-पानी हुआ madhya pradesh

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश हो रही है. नर्मदा, चंबल, बेतवा, ताप्ती, शिप्रा उफान पर हैं। छोटी-छोटी नदियाँ और नाले भी उफान पर हैं। कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं।

Advertisement

भोपाल में रविवार शाम से अब तक 6 इंच पानी गिर चुका है। छोटी नदियां और-नाले भी उफनाए हुए हैं। कई बांधों के गेट खोलना पड़ गए हैं।मध्यप्रदेश के कई जिलों में की स्कूलों छुट्टी घोषित की गई

भोपाल में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कलियासोत, भदभदा और कोलार के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी कर दी है। मंदसौर में शिवना उफनाने से पशुपतिनाथ मंदिर में पानी आ गया है।

Advertisement

शिवना ने किया भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक…मंदसौर में भी तेज बारिश हो रही है. इस मौसम में पहली बार शिवना नदी का उफान आया और पानी पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचा।

मध्य प्रदेश में कई जिलों में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं, इसलिए राज्य के कई बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं.

Advertisement

सोमवार को भोपाल शहर और पचमढ़ी में अधिकतम 2.5 इंच बारिश हुई। मंडला, गुना, जबलपुर, भोपाल में 2 इंच पानी गिरा। दमोह, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन और ग्वालियर में 1-1 इंच बारिश हुई।

नौगांव, खरगोन, उमरिया, सिवनी, शिवपुरी, मलजखंड और सागर में आधा इंच पानी गिरा। सतना, खजुराहो, रीवा, सीधी, धार, खंडवा, इंदौर और उज्जैन में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से बारिश में कुछ राहत मिल सकती है.

भारी बारिश के कारण अगले 24 से 36 घंटों में नर्मदा नदी के जल स्तर में वृद्धि की संभावना है. इसे देखते हुए होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सीहोर और बड़वानी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें