Advertisement

विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से पकड़ाया शराब तस्कर, 316 क्वार्टर किए जब्त

उज्जैन। विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से शनिवार को माधवनगर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़़ा। उसके पास रखे दो झोलों की तलाशी लेने पर उसमें देशी प्लेन शराब के ३१६ क्वार्टर मिले जिसे जब्त किया गया।

Advertisement

दरअसल, मुखबिर ने माधवनगर पुलिस को सूचना दी थी कि विक्रमनगर ब्रिज के नीचे एक शख्स बड़ी मात्रा शराब लेकर बैठा है और किसी के आने का इंतजार कर रहा है।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ब्रिज के नीचे झोले लिए एक शख्स नजर आया जिसने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

Advertisement

तलाशी में दोनों झोलों से देशी प्लेन शराब के ३१६ क्वार्टर मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पिता राजू रायकवार निवासी एके बिल्डिंग चौराहा के पास, फ्रीगंज बताया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण् दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें