Advertisement

विक्रमोत्सव…. रामघाट पर 19 को सिंगर विशाल बिखेरेंगे सुरों का जादू

पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग प्लान बनाया, पांच मार्गों पर शाम 4 बजे से प्रतिबंधित होगी वाहनों की एंट्री, निर्धारित मार्गों से गुजरने की अपील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। विक्रमोत्सव के तहत 19 मार्च को हिंदू नववर्ष की शुभारंभ संध्या पर बॉलीवुड के ख्यात सिंगर विशाल मिश्रा रामघाट पर भजनों की प्रस्तुति देंगे। अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनने से पहले नैना भीगे-भीगे जाएं, कैसे खुशी ये मनाएं, राम आएंगे… गीत से प्रसिद्धि पाने वाले विशाल मिश्रा ने हाल ही में बॉर्डर २ में भी सोनू निगम, अरिजीत सिंह, रूपकुमार राठौड़, दिलजीत दोसांझ के साथ घर कब आओगे… गाया था। इसके अलावा भी वह कई गानों में अपनी आवाज का जादू बिखर चुके हैं। इस आयोजन के लिए इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में काफी तादाद में श्रोताओं के आने की संभावना के चलते पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है।

इन मार्गों से पहुंचेंगे और यहां रहेंगी पार्किंग

Advertisement

हरिफाटक चौराहा मार्ग- हरिफाटक चौराहा से डम्पिंग स्टेशन, जंतर-मंतर, लालपुल टी, मुरलीपुरा चौराहा और शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। यहां से श्रोता नदी के घाट से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

कर्कराज पार्किंग मार्ग- हरिफाटक चौराहा से डम्पिंग स्टेशन, जंतर-मंतर और लालपुल टर्निंग से होकर कर्कराज पार्किंग में वाहन पार्क होंगे। यहां से पैदल नृसिंह घाट और झालरिया मठ होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जा सकेगा।

Advertisement

जूना सोमवारिया मार्ग- इस ओर से आने वाले श्रोता चकतीर्थ से कालिदास उद्यान होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे और नदी के घाट के रास्ते कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

गुदरी मार्ग- गुदरी की ओर से आने वाले श्रोता रामानुजकोट के सामने राणोजी की छत्री एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

यह रहेगी वीआईपी पार्किंग व्यवस्था

जोन क्रमांक 1- पासधारी श्रोता हरिफाटक या जूना सोमवारिया मार्ग से शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे और सिंहस्थ द्वार से दत्त अखाड़ा होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

जोन क्रमांक 2- पासधारी श्रोता उजडख़ेड़ा चौराहा से भूखी माता मंदिर होते हुए गुरुद्वारा टर्निंग से प्रवेश करेंगे। वाहन गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क कर उसके बगल वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

इन वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंधित
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 19 मार्च को शाम 4 बजे पांच मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसमें कर्कराज पार्किंग से नृसिंह घाट की ओर, गुरुद्वारा टर्निंग से शंकराचार्य चौराहा की ओर, शंकराचार्य चौराहा से दत्त अखाड़ा की ओर, चक्रतीर्थ से बिलोटीपुरा, दानीगेट की ओर, नृसिंह घाट चौराहा से गुरुद्वारा की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गुरुद्वारा टर्निंग से दत्त अखाड़ा की ओर पैदल जाने को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

पुलिस की अपील… निर्धारित मार्गों से गुजरें
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए केवल निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। कार्यक्रम का मजा लेने के लिए शाम ७ बजे तक आवश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएं ताकि परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Write a review