Advertisement

विक्रम विवि पूरक परीक्षा 27 दिसंबर से

13 हजार से अधिक विधार्थी शामिल होंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विक्रम विवि प्रशासन ने वार्षिक पद्धति की परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद अब पूरक पात्रता वाले विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नवीन शिक्षा पद्धति से स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं 27 दिसंबर से प्रारंभ होगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया जारी है।

विक्रम विश्वविद्यालय की नवीन शिक्षा पद्धति की वार्षिक पद्धति की बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, बीएचएससी, बीबीए, बीसीए की पूरक परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।

Advertisement

दोनों वर्ष की परीक्षाएं 27 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इस बार प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा विभाग ने वार्षिक पद्धति कीे स्नातक स्तर की प्रथम व द्वितीय वर्ष के ऐसे विद्यार्थी, जिन्हें पूरक की पात्रता है, उनके लिए परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा कराने के लिए लिंक पूर्व से ही खोल दी है।

परीक्षा का कार्यक्रम

Advertisement

विक्रम विवि की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएचएससी, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए की प्रथम वर्ष की परीक्षा 27 दिसम्बर से 10 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 27 दिसम्बर से 11 जनवरी तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए उज्जैन में 2, देवास में 2, मंदसौर में 2, रतलाम, नीमच, आगर, शाजापुर में एक -एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें