Advertisement

विक्रम विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से कार्यपरिषद नाराज

पदोन्नति के लिफाफे खोलने पर सहमति से इनकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शिक्षक संघ ने सदस्यों के खिलाफ खोला मोर्चा

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों और विवि प्रशासन में जमकर तनातनी चल रही है। स्थिति यह है कि सदस्यों ने बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर सहमति देने से इनकार कर दिया है। वहीं विवि कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि वे कोई कोर्स नहीं चलाना चाहते तो उस कोर्स को बंद करने का प्रस्ताव बनाकर दें। इधर शिक्षक संघ ने पदोन्नति का निर्णय टाले जाने पर कार्यपरिषद सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

कुलपति और कुलसचिव की विवि कार्यपरिषद सदस्यों से बन नहीं रही है। यह स्थिति बीते दिनों आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में सामने आ गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति के लिफाफे खोलने और एक शिक्षक को सीधे कुलपति के आदेश पर नियुक्ति देने के विषय को कार्यपरिषद की अनुमति के लिए प्रस्तुत किया गया था। इन प्रस्ताव पर सदस्यों की नाराजगी थी। सदस्यों का कहना था कि पदोन्नति के मामले में सदस्यों को पहले नियम-प्रक्रिया और पात्रता की नहीं दी गई है। भविष्य में किन्ही कारणों से पदोन्नति विवाद में पड़ी है,तो कार्यपरिषद पर सवाल खड़े होंगे। एक शिक्षक नियुक्ति के आदेश पर भी सवाल खड़े कर दिए। सदस्यों का कहना था कि जब कुलपति ने आदेश ही जारी कर दिए तो परिषद के अनुमोदन का प्रश्न ही नहीं उठता है।

सवालों पर कुलपति बिफर गए
सदस्यों के सवाल पर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय बिफर गए। सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े मामले में जानकारी चाही थी। कुलपति प्रो. पांडे ने यहां तक कह दिया कि विश्वविद्यालय में सभी अपने-अपने में लगे रहते और विवाद में कुलपति उलझा देते है। नतीजतन बैठक में स्थिति ऐसी बनी कि शिक्षकों की पदोन्नति के लिफाफे खोलने का मामला अधर में लटक गया। कुछ ही देर में दो सदस्य चले गए। हालांकि उन्होने बैठक से जाने के पीछे अपना व्यक्तिगत कार्य बताया था। बैठक के दौरान विद्यार्थी हित में कालिदास, भर्तहरि एवं सान्दिपनि छात्रावास के संरक्षण कार्य का निर्णय लिया गया। वहीं कृषि अध्ययनशाला के लिए नवीन भवन के निर्माण का निर्णय भी लिया गया है। इसी तरह गुडी पड़वा 22 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किये जाने की सूचना ग्राह्य की गई।

Advertisement

विभाग अध्यक्ष बताएं कौन सा कोर्स बंद करना है

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे की नाराजगी शिक्षकों पर साफ दिखाई दे रही थी। सुबह कुलपति प्रो. पांडे ने कार्यालयीन पत्र सभी विभागाध्यक्षों को लिखने के निर्देश दिए थे, जिसमें कहा गया था कि यदि कोई कोर्स नहीं चलाना चाहते तो बंद करने की सहमति दे दे।

शिक्षक संघ कल से चरणबद्ध आन्दोलन – पदोन्नति के लिफाफे नहीं खुलने से नाराज शिक्षक संघ ने कार्यपरिषद सदस्यों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के अध्यक्ष कानिया मेढ़ा ने बताया कि शिक्षकों के हितों को लेकर कार्यपरिषद सदस्यों के असंवेदनशील व्यवहार के खिलाफ शिक्षक संघ द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन करने जा रहा है। इसी क्रम में ३० जनवरी को शहीद दिवस पर प्रात: १० से १२ बजे तक विवि परिसर पुस्तकालय भवन में गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया जाएगा। चरणबद्ध आन्दोलन की लिखित में सूचना विवि प्रशासन को दी है।

Related Articles

Write a review