Advertisement

 विराट कोहली ने एडिलेड में रचा इतिहास

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की। अपने टी-20 करियर के 115 वें ओवर में विराट ने यह कारनामा हासिल किया।

Advertisement

अब तक विराट ने 52.73 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज 32 बार नॉट आउट रहा। 122 रन नाबाद उनका उच्चतम स्कोर है।

इस एक शतक के अलावा विराट ने 37 फिफ्टी भी लगाई है। टी20 क्रिकेट में विराट ने 356 चौके और 117 छक्के लगाए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 148 मैचों में 3853 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें