Advertisement

व्यापारियों की शिकायत पर नगर निगम का एक्शन

इंदौर नगर निगम इन दिनों फिर एक बार एक्शन में है। निगम की टीम द्वारा सड़क पर ठेले लगाने वाले और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई रही है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से राजवाड़ा के पास अटाला बाजार, गोपाल मंदिर, पीपली बाजार के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों की बहस भी हुई लेकिन रिमूवल टीम के आगे किसी की एक न चली

Advertisement

निगम अमले ने इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से ही मोर्चा संभाल लिया था। गाड़ियों को देखकर फुटपाथ पर व्यापार करने वाले कुछ फुटकर व्यापारी भाग गए। कुछ स्थायी दुकानों के आगे खड़े रहने वाले फुटपाथ व्यापारियों को भी खदेड़ कर बाहर कर दिया गया।

नगर निगम ने क्षेत्र में एक टीम भी तैनात कर दी है। यह टीम इस बात की निगरानी करेगी कि दोबारा सड़क, फुटपाथ पर अतिक्रमण न हो। इससे पहले सराफा थाना, पंढरी नाथ और एमजी रोड थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। अतिक्रमण की वजह से क्षेत्र में यातायात बाधित रहा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें