शराब के रुपए नहीं दिए तो जानलेवा हमला

उज्जैन। एक शराबी रिक्शा चालक बदमाश ने रविवार शाम को बडऩगर में मंडी के हम्माल को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। चरक अस्पताल मेेंं इलाज करा रहे घायल निर्मल पिता सुंदरलाल चौहान (29) ने बताया कि वो मंडी में हम्माली करता है। शाम को घर लौट रहा था तभी आदतन बदमाश राहुल परमार ने कोर्ट चौराहे के पास रोका और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे पैर में चोट लगी। बडऩगर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement









