Advertisement

शहर के बीच खूबसूरत जंगल, पेड़ों के ठूंठ पर शेर…

चामुंडा माता मंदिर के सामने अवतरण उद्यान का लोकार्पण जल्द

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: पेड़ों के ठूंठ पर शेर जैसे जंगली जानवर देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे… बच्चे भी इनको देखने के लिए मचल उठेंगे। दरअसल, शहर में चामुंडा माता मंदिर के सामने अवतरण उद्यान विकसित किया गया है, जहां ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। जल्द ही इसका लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

चामुंडा माता मंदिर के पास जो स्थान कभी जंगल जैसा दिखता था, वहां अब खूबसूरत पार्क बनकर तैयार हो गया है। खास बात यह कि शहर के स्थानों पर जो पेड़ सुख गए थे और केवल ठूंठ के रूप में बचे थे, उनको पार्क में सहेजकर सुंदर चित्रकारी की गई है। किसी पर शेर तो किसी पर गिलहरी आदि के सुंदर चित्र बनाए गए हैं। वन विभाग के नगर वन के अंतर्गत अवतरण उद्यान विकसित किया गया है। इसमें कई ऐसे पेड़ भी हरे भरे दिखाई देने लगे हैं, जिनको दूसरी जगह से ट्रांसप्लांट कर यहां लाया गया है। इनमें तीन पीपल के पेड़ भी हैं, जो बताएंगे कि किस तरह पेड़ों को नया जीवन दिया जा सकता है।

Advertisement

जन्मदिन पर लगा सकेंगे पौधे

Advertisement

लोग यहां अपना जन्मदिन पेड़ों के साथ भी मना सकेंगे। उद्यान विभाग जन्मदिन जैसे खास मौके पर यहां पौधे लगाने की व्यवस्था करेगा। इसके लिए राशि निर्धारित की जाएगी। पौधे की देखभाल उद्यान विभाग करेगा और पौधे लगाने वाले को जन्मदिन पर मैसेज कर इसकी याद दिलाई जाएगी। पर्यावरण प्रेमी यहां पर अपना जन्मदिन भी हर साल माना सकेंगे।

सेल्फी पॉइंट भी हो रहा तैयार…

शहर की भागदौड़ के बीच लोग यहां जंगल जैसे खूबसूरत वन में सुकून और आनंद के पल बिता सकेंगे। नगर निगम के उद्यान विभाग ने इसे अवतरण उद्यान के नाम से विकसित किया है। इसमें सुंदर सेल्फी पॉइंट भी बनाया जा रहा है, जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें