शाजापुर: स्थिति नियंत्रित, तीन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

24 पर नामजद, 20 अन्य के खिलाफ 10 धाराओं में प्रकरण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन/शाजापुर:राम-श्याम फेरी (कीर्तन फेरी) पर सोमवार रात पथराव के बाद शहर में स्थिति फिलहाल नियंत्रित है। तीन क्षेत्रों में धारा १४४ लागू है। पुलिस ने मामले में २४ लोगों खिलाफ नामजद और २० अन्य पर भादंवि की 10 धाराओं में प्रकरण दर्ज किए है।
बताया जाता है कि ९ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। शाजापुर में सोमवार रात को हुए विवाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ प्रारंभ कर दी है। शाजापुर कोतवाली पुलिस ने मोहित पिता बाबूलाल राठौर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
यह धाराएं लगाई: उपद्रव के मामले में १४७,१४८,१४९, ३२३, २९४, ५०६, ३३६, २९८, २९५-ए और धारा १५३-ए के तहत 24 लोगों पर नामजद और २० अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
युवा पीले अक्षत बांटे रहे थे
बता दें कि शाजापुर में राम-श्याम फेरी (कीर्तन फेरी) पर पथराव हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचा गया था। प्रशासन ने मगरिया, लालपुर और काछीवाड़ा में धारा 144 लागू कर दी। है। सूत्रों के मुताबिक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद सोमवार रात बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। राम-श्याम फेरी सोमवार शाम साढ़े 7 बजे काछीवाड़ा चौक से शुरू हुई थी।
इसमें शामिल युवा अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीले अक्षत बांटे रहे थे। भजन कीर्तन करते हुए निकल रहे थे। तभी सोमवारिया क्षेत्र में महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में फेरी पर पथराव हो गया। पथराव के बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए थे।