शादी के बाद पढऩे से रोका तो 400 केवी टॉवर पर चढ़ीं

इंदौर। शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखने की जिद में हातोद के ग्राम बौरासी की एक महिला 400 केवी इंदौर-नागदा ट्रांसमिशन लाइन के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। जरा-सी चूक उसकी जान ले सकती थी। बावजूद इसके वह दो घंटे से ज्यादा समय तक वहीं रहीं। परिजन आगे पढ़ाने को राजी हुए, तभी नीचे आई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अज्जू बाई की शादी सोनू से हुई है। वह आगे पढऩा चाहती थीं, लेकिन परिवार मना कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी जब फैसला नहीं बदला तो वह टॉवर पर चढ़ गई। भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एमपी ट्रांसको के सहायक अभियंता राजेंद्र कनोजे और रवींद्र पाटिल पहुंचे। लोगों का कहना था कि सप्लाय बंद कर दीजिए, लेकिन वैसा संभव नहीं था। उधर, महिला की जान भी जोखिम में थी। इसलिए कर्मचारियों ने पहले भीड़ हटवाई और फिर परिवार को समझाया कि उसकी इच्छा मान लें। सहमति मिलते ही महिला नीचे आ गई।









