शासकीय नगर पूजा पर उज्जैन कलेक्टर ने की प्रार्थना

उज्जैन। शहर या प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व के प्राणी कोरोना महामारी से न सिर्फ भयभीत हैं बल्कि संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। बीमारी की कोई दवा अब तक नहीं बन पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
प्रशासन लोगों को बीमारी की चपेट में आने से बचाने के प्रयास कर रहा है बावजूद इसके सरकारी और प्रायवेट अस्पताल फुल हो गये हैं। प्रतिदिन बीमारी से मरने वालों के आंकड़े भी भयभीत कर रहे हैं ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी पर उज्जैनवासियों के प्रतिनिधि के रूप में कलेक्टर आशीष सिंह ने चौबीसखंबा माता मंदिर पहुंचकर महामाया और महालाया माताओं की पूजा अर्चना की। माताजी को विशेष भोग लगाने के साथ मदिरापान भी कराया।
Advertisement









