Advertisement

शिकायतों के निराकरण में उज्जैन ने टॉप-10 जिलों में बनाई जगह

उज्जैन। प्रदेश सरकार द्वारा जनसमस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत उज्जैन जिले ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के मामले में उज्जैन अब मध्य प्रदेश के टॉप-10 जिलों की सूची में शामिल हो गया है। सोमवार, 16 फरवरी तक की स्थिति के अनुसार, जिले में विभिन्न शिविरों और ऑनलाइन माध्यमों से कुल 89,170 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें से प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए 77,815 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में बडऩगर और महिदपुर का शानदार प्रदर्शन
जिले के ग्रामीण इलाकों में शिकायतों के समाधान को लेकर प्रशासनिक अमला काफी मुस्तैद नजर आया। तराना तहसील में सबसे अधिक 15,253 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 11,038 का निराकरण किया गया। इसी तरह खाचरौद में 14,068 में से 12,275 और उज्जैन ग्रामीण में 13,815 में से 10,870 शिकायतों को सुलझा लिया गया है। विशेष रूप से बडऩगर और महिदपुर तहसील में काम की गति सराहनीय रही, जहां बडऩगर में 13,084 में से 13,003 और महिदपुर में 10,581 में से 10,510 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। घट्टिया तहसील में भी 9,207 दर्ज मामलों में से 7,502 का समाधान हुआ है।

नगरीय निकायों में खाचरौद, महिदपुर और उन्हेल बेहतर
नगरीय निकायों की बात करें तो उज्जैन शहर में 8,362 दर्ज शिकायतों में से 8,274 का निराकरण किया गया है। अभियान की सबसे बड़ी सफलता खाचरौद, महिदपुर और उन्हेल जैसे निकायों में देखने को मिली, जहाँ दर्ज की गई सभी शिकायतों (क्रमश: 615, 603 और 468) का शत-प्रतिशत निराकरण कर दिया गया है। अन्य निकायों में तराना ने 1,045 में से 899, नागदा ने 992 में से 783, बडऩगर ने 636 में से 591 और माकड़ौन ने 441 में से 384 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review