शिप्रा का जल स्तर बढऩे से छोटा पुल और घाट डूबे

उज्जैन।गुरुवार को उज्जैन सहित इंदौर, देवास में भी जोरदार बारिश हुई। इससे शिप्रा का जल स्तर भी रात से ही बढ़ रहा है। आज सुबह पानी छोटे पुल से एक फीट ऊपर बह रहा है। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई।

एक सप्ताह बाद फिर गुरुवार को करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया। शिप्रा के जल स्तर में रात 2 बजे से वृद्धि होना शुरू हुई। आज सुबह बडऩगर को जोडऩे वाले छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे पहले अगस्त माह में दो-तीन बार शिप्रा में बाढ़ आई थी और पानी बड़े पुल को पार कर गया था। इस मानसून सीजन में अब तक 822 मिमी बारिश हो चुकी है। गंंभीर डेम भी अगस्त माह में लबालब भर गया।
पारा 34 से लुढ़ककर 26 पर पहुंचा
जीवाजी वेधशाला के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले तापमान 34.4 डिग्री था। एक दिन में पारे में 8 डिग्री की गिरावट आई जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली हैं। वहीं रात के तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। बारिश का संभावना कम है। बादल छाए रहेंगे।









