संत दादा गुरु ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

केवल नर्मदा का जल पीते हैं संत श्री

उज्जैन। परम पूज्य संत दादा गुरु ने शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह दद्योदक आरती में पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। उनके साथ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी थे। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने संतश्री का सम्मान किया। आपको बता दें कि अवधूत दादा गुरु नर्मदा मिशन के संस्थापक हैं।
वह ऐसे संत हैं जो अक्टूबर 2020 से लगातार बिना अन्न ग्रहण किए केवल नर्मदा के जल पर जीवित हैं। वह अब तक तीन से चार बार पैदल ही नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। इस दौरान वह नर्मदा के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। उनके कई अनुयायी हैं जिन्हें वह नर्मदा के किनारे पेड़ लगाने का संदेश देते हैं। इसके अलावा नर्मदा की महिमा भी सुनाते हैं।
AdvertisementView this post on Instagram









