Advertisement

सबसे व्यस्ततम उज्जैन-इंदौर फोरलेन बदहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सबसे व्यस्ततम उज्जैन-इंदौर फोरलेन बदहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Advertisement

त्रिवेणी पूल पर गड्ढों से हो रहे वाहन पंचर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन-इंदौर फोरलेन की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। सड़कों के गड्ढों के बीच वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। गाडियों के टायर पंचर होने लगे है। गत रात त्रिवेणी पूल के एक ही गड्ढे की वजह से कई गाडिय़ों के टायर पंचर हो गए।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सड़क के उक्त हिस्से की मरम्मत कर गड्ढे बंद किया गया। एमपीआरडीसी के उज्जैन-इंदौर फोरलेन का संचालन-संधारण निजी ठेकेदार के पास है। इस वर्ष अभी तक हुई बरसात से सड़क खराब हो गई। ५४ किमी इस सड़क पर कई हिस्से तो इतने खराब हो चुके है कि छोटे वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। शिप्रा नदी पर बने पूल पर भी गड्ढे हो गए है।

Advertisement

कर्नाटक के राज्यपाल के वाहन की डिस्क टूट गई थी

उज्जैन-इंदौर फोरलेन पर गड्ढे ही गड्ढे हो चुके है। सड़क कितनी खराब हो गई है,यह अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि गड्ढों की वजह एक हाईटेक और अतिउच्च सुरक्षित कार का व्हील डिस्क टूट गई। बता दें कि एक सप्ताह पहले इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप करीब गंभीर हादसा टल गया था। कर्नाटक के राज्यपाल सरकारी बुलेटप्रुफ कार से इंदौर से नागदा जा रहे थे। पंथपिपलई के समीप कार के टायर में लगी डिस्क टूट गई थी। अनियंत्रित कार को चालक ने सूझबूझ से नियंत्रित कर लिया था।

Advertisement

सरिए निकल आए

शिप्रा नदी पर त्रिवेणी पूल पर भी गड्ढे हो गए है। दो दिन पहले पूल पर गड्ढा खतरनाक स्थिति में आ गया। इस गड्ढे से पूल के सरिए बाहर निकल आए और इसके कारण वाहनों के टायर पंचर होने लगे। एक कार चालक ने अपनी कार पंचर होने के बाद इसका वीडियो न केवल एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भेजा गया,बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। इसका असर हुआ कि ठेकेदार ने ताबड़तोड पूल के गड्ढे की मरम्मत की वह भी अधूरी। उस पर लगाई गई सीमेंट फिर से उखडऩे लगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें