Advertisement

समाजसेवी डॉ. रवि सोलंकी की सर्तकता से परिचित बचे ठगी से, वाट्सएप अकाउंट हैक कर मांगे थे रुपए

उज्जैन। उज्जैन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. रवि सोलंकी का वाट्स एप अकाउंट सोमवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया और उनके परिचितों से रुपए वसूलने की कोशिश की। परिचितों ने डॉ. सोलंकी को रुपए मांगने की सूचना दी और उन्होंने तत्परता से सायबर सेल को जानकारी दी। सेल के माध्यम से उन्होंने वाटसएप से मैसेज बंद करवाए और इस तरह ठगी होने से बच गई।

Advertisement

दरअसल हैकर ने डॉ. सोलंकी का वाटस एप हैक किया और उनके परिचितों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने शातिराना अंदाज में मदद के नाम पर रुपयों की डिमांड की। हैकर ने डॉ. सोलंकी के करीबियों में से किसी से 53 हजार तो किसी से 56 हजार रुपए तुरंत ट्रांसफर करने को कहा। चूंकि अधिकतर परिचित डॉ. सोलंकी को अच्छे से जानते हैं, ऐसे में उन्होंने सीधे उनसे बात की।

मामला समझ में आते ही डॉ. सोलंकी ने सायबर सेल को खबर की। सेल ने एक कोड के जरिये डॉ. सोलंकी का मोबाइल हैकिंग से मुक्त कराया और फिर वाटसएप ब्लॉक करवाया। डॉ. सोलंकी ने बताया कि हैकिंग के दौरान कॉल भी डायवर्ट हो गई थी। हैकिंग की स्थिति में सावधानी रखने की जरूरत है। सबसे पहले सायबर सेल को जानकारी दें। उनके इंस्ट्रक्शन फॉलो करें। डॉ. सोलंकी ने मित्रों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज या रुपयों की मांग पर भरोसा न करें और न ही कोई भुगतान करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें