Advertisement

सरकार की महिलाओं को सौगात: पिंक बसों का संचालन, ड्राइवर-कंडक्टर भी महिलाएं

महिलाओं के लिए 20 निकायों में विशेष बसें होगी संचालित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. भोपाल:मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अब पिंक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी नगरीय विकास और आवास विभाग ने की है। इन बसों में सिर्फ महिला यात्री सफर कर सकेंगी और चालक-परिचालक महिला ही होंगी। बसों में पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे। प्रमुख सचिव ने शुरुआती दौर में सभी 16 नगर निगम और भिंड, गुना, शिवपुरी, विदिशा नगर पालिका में भी इस व्यवस्था को जल्द लागू करने की बात कही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यह व्यवस्था पहले ही लागू कर चुकी है।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग नीरज मंडलोई ने सभी निकायों को इसके लिए काम करने को कहा है। इंदौर नगर निगम ने दो पिंक बसों का संचालन भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर दिया है। नगरीय क्षेत्रों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख सचिव नगरीय विकास मंडलोई ने पत्र जारी कर नगरीय निकायों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था नगरीय निकाय में जल्द शुरू की जाएं। इंदौर नगर निगम में प्रायोगिक तौर पर 2 पिंक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पिंक बसों को लेकर जो व्यवस्था तय की जा रही है, उसमें बस संचालक एवं परिचालक (कंडक्टर) महिला ही होंगी। पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेंगी।

Advertisement

ड्रेस कोड अनिवार्य होगा

महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। महिला चालक के लिए लाइसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमांड सेंटर के माध्यम से की जाने के लिए भी कहा गया है।

Advertisement

महिला यात्रियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा

बसों में वरिष्ठ नागरिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग यात्री के लिए सीट आरक्षित की जाए, सभी पिंक बसों में महिला सुरक्षा की दृष्टि से जीपीएस एवं पैनिक बटन लगाने होंगे। सरकार का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में पिंक बसों के संचालन से सिटी बसों में महिला यात्रियों का आत्म विश्वास बढ़ेगा और वह निडर होकर यात्रा कर सकेंगी।

Related Articles

Write a review