Advertisement

सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले किए आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण

अपर कलेक्टर मृणाल मीना को जिला पंचायत उज्जैन सीईओ, अजय देव शर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आचार संहिता लागू होने से पहले तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण किए अधिकारियों ने….

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हंै। उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय देव शर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया है। अपर कलेक्टर उज्जैन मृणाल मीणा को जिला पंचायत उज्जैन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 2014 बैच की आइएएस अधिकारी प्रीति यादव को अपर कलेक्टर उज्जैन पदस्थ किया है।

Advertisement

मैहर और पांढुर्णा को जिला बनाने के बाद सरकार ने वहां कलेक्टर पदस्थ कर दिए। 2014 बैच की आइएएस अधिकारी रानी बाटड को मैहर का पहला कलेक्टर बनाया गया है। वे अभी शहडोल संभाग की अपर आयुक्त हैं। 2014 बैच के आइएएस अधिकारी उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय देव शर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया है। शर्मा को कुछ समय पहले ही इंदौर से स्थानांतरित कर उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया था। शर्मा तबादला होने के बाद उज्जैन के अपर कलेक्टर उज्जैन मृणाल मीणा को जिला पंचायत उज्जैन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव 201६ बैच की आइएएस अधिकारी प्रीति यादव को अपर कलेक्टर उज्जैन पदस्थ किया है।

उज्जैन सहित प्रदेश के चार जिला पंचायतों के सीईओ को बदला

Advertisement

इंदौर सहित चार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदला गया है। इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अब सिद्धार्थ जैन होंगे। उज्जैन सहित चार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदला गया है।

इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अब सिद्धार्थ जैन होंगे। इसके अलावा हिमांशु चंद्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल से उप सचिव लोक निर्माण विभाग, गौरव बैनल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल से अपर कलेक्टर इंदौर, राजेश कुमार जैन को अपर संचालक एनएचडीसी खंडवा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, सिद्धार्थ जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर, नवीत कुमार धुर्वे- को उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़, वंदना शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर से उप सचिव शासन, प्रखर सिंह को अनुविभागीय अधिकारी डबरा ग्वालियर से अनुविभागीय अधिकारी राजनगर छतरपुर, कौशल किशोर सिंह गौर को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर से संयुक्त कलेक्टर गुना, नंदा भलावे कुशरे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी से उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, विमलेश सिंह पेंड्रो को उपायुक्त नर्मदापुरम संभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी, गणेश जायसवाल को उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग से उपायुक्त नर्मदापुरम संभाग,मुकुल कुमार गुप्ता को संयुक्त कलेक्टर अशोक नगर से अवर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, सुरेश कुमार बराहदिया- को संयुक्त कलेक्टर निवाड़ी से संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर, राजनंदिनी शर्मा को डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर से डिप्टी कलेक्टर बालाघाट पदस्थ किया गया है।

Related Articles