Advertisement

सर संघचालक डॉ. भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में

छोटी टोली की बैठक लेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लगभग एक सप्ताह के प्रवास पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान वे उज्जैन में छह से आठ फरवरी तक छोटी टोली की बैठक लेंगे।

इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें संध प्रमुख के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, कृष्णगोपाल सहित सात पदाधिकारियों की बैठक होगी।

Advertisement

मुरैना में मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक होगी

नौ फरवरी को भागवत मुरैना जाएंगे, जहां वे 10 और 11 फऱवरी को मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। प्रचारक बैठक में शाखाओं खासकर सायंकालीन शाखाओं का विस्तार, संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार, समाज जागरण जैसे विषयों पर सरसंघचालक प्रचारकों का मार्गदर्शन करेंगे।

Advertisement

मतांतरण पर भी वह चर्चा कर सकते हैं, जिसमें गतिविधियों पर नजर रखने खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की बात होगी।

Related Articles

Write a review