Advertisement

सवारी में भाजपा पार्षद और युवक में मारपीट

सवारी में भाजपा पार्षद और युवक में मारपीट

Advertisement

उज्जैन। महाकालेश्वर की सवारी के दौरान भाजपा के पार्षद और युवक बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। सोमवार को भगवान महाकालेश्वर सवारी में उस समय अफरा तफरी मच गई सवारी में शामिल वार्ड 10 से भाजपा के पार्षद गब्बर भाटी और युवक पवन गेहलोत का विवाद हो गया। विवाद कार्तिक चौक के पास मारपीट में बदल गया। गब्बर भाटी और युवक पवन में मारपीट हो गई।

पुलिस और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना से सवारी में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद बल ने पवन को पकड़कर थाने ले आया। यहां खारकुआं थाने में पवन ने पार्षद भाटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुरे मामले पर गब्बर भाटी ने बताया की युवा कमेंट्स कर विवाद करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। खारकुआं पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

Advertisement

दुर्घटना में 3 घायल

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर रोड फोरलेन पर तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की टक्कर से लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कमलेश्वर पिता सुंदरलाल जायसवाल उम्र ५९ वर्ष निवासी प्रगति नगर नानाखेड़ा को महामृत्युंजय द्वार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इधर तपोभूमि चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार विष्णु पिता विक्रम नायक उम्र २२ साल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इधर होटल गोमती सागर के सामने अज्ञात वाहन ने इंदौर के रहने वाले सोनू पिता दुर्गाप्रसाद साहू को टक्कर मार दी। सोनू सवारी दर्शन के लिए उज्जैन आया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें