साले की शादी से लौटा जहर खाकर जान दे दी

उज्जैन। इंगोरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ससुराल में शादी से लौटकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना गुरुवार शाम की है। इंगोरिया निवासी सुनील पिता गबूलाल केवट (40) दो दिन पहले साले की शादी में ससुराल नलवा के पास ग्राम फालपुरा गया था। गुरुवार दोपहर शादी से लौटा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
शाम को इंगोरिया और चिकली के बीच जहरीला पदार्थ खाए बेहोश पड़ा था। लोगों ने उसके भाई कैलाश को बुलाया। मौके से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात १२.४० बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सुनील की एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।
Advertisement









