Advertisement

साल का आखिरी रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण आज

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा।

Advertisement

इस बार सूर्य ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और शनि का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। 15 अक्तूबर 2023 को शनि धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो इसका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही तरह का असर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

यहां लाइव देख सकते हैं सूर्य ग्रहण
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को नासा की वेबसाइट समेत कई अन्य जगहों पर लाइव कवरेज देखा जा सकता है। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं- https://www.youtube.com/@NASA

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, सूतक नहीं होगा मान्य

Advertisement

इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिस कारण से मंदिरों और घरों पर पूजा पाठ पहले की ही तरह होंगे। शास्त्रों में माना गया है जब भी सूतक लग जाता है तब किसी भी तरह का शुभ कार्य, भगवान की पूजा और खाना नहीं खाया जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां पर सूतककाल मान्य नहीं होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें