Advertisement

सिंहस्थ 2028 के लिए एक्शन मोड में सरकार…

मप्र भरेगा विकास की उड़ान…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सीएम आज रात आएंगे उज्जैन, कल सिंहस्थ तैयारी पर बड़ी बैठक

 

जिलों में महाकुंभ के प्रोजेक्ट पर अभी से तैयारी

Advertisement

श्रीकृष्ण की विद्यास्थली सांदीपनि आश्रम होगा विकसित

ओंकारेश्वर और महेश्वर के विकास पर होगा मंथन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैनसिंहस्थ 2028 के माध्यम से अब पूरा प्रदेश विकास की उड़ान भरेगा। इसके लिए डॉ. मोहन यादव सरकार एक्शन मोड में आ गई है। कल रविवार (14 जनवरी) को उज्जैन जिला मुख्यालय पर सीएम की उपस्थिति में बड़ी बैठक होगी। इसमें उज्जैन और इंदौर सहित आठ जिलों में सिंहस्थ तैयारियों के प्रोजेक्ट पर मंथन कर फैसले लिए जा सकते हैं। शासन ने सभी जिलों से 21 बिंदुओं पर प्रस्ताव मांगे हैं, जिन पर फैसले होंगे। शिप्रा नदी पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। उज्जैन के आसपास के मठ मंदिरों में विकास कार्य पर मंथन होगा। ओंकारेश्वर और महेश्वर के धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होगी।

सीएम डॉ. यादव रविवार को बैठक लेंगे। इसमें सीएस वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उज्जैन और इंदौर के अधिकारी बैठक में रहेंगे जबकि अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास, रतलाम और आगर मालवा को सिंहस्थ तैयारी के लिए बने शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स/वर्क्स में शामिल किया गया है। सीएम शनिवार शाम शहर आएंगे और रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार को बैठक लेंगे।

डोंगला वेधशाला जा सकते सीएम, प्रशासन ने की तैयारी

सीएम डॉ. यादव महिदपुर के पास स्थित डोंगला वेधशाला भी जा सकते हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को वेधशाला का निरीक्षण कर साफ सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां की हैं। सीएम डॉ. यादव उज्जैन से महाकाल मिन टाइम शुरू करने की तैयारी भी कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के जवाब में कहा था कि समय निर्धारण के लिए ग्लोबल रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली प्राइम मेरिडियन को इंग्लैंड के ग्रीनविच से उज्जैन लाने के लिए सरकार काम करेगी।

सरकार यह सिद्ध करेगी कि उज्जैन ही प्राइम मेरिडियन है और दुनिया के समय को सही करने पर जोर दिया जाएगा। उज्जैन पुराने समय में कालगणना का केंद्र रहा है। यहां से गुजरने वाली शून्य रेखा को पुन: मानकर सूर्योदय के आधार पर तिथि आदि की गणना की जा सकती है। फ्रांस, जर्मन आदि इसके लिए तैयार हैं। अमेरिका और चीन को छोड़कर अन्य देशों से स्वीकृति भी मिल चुकी है। डोंगला वेधशाला में 25 लाख रुपयों की लागत से तारामंडल बन रहा है। इसमें दो घंटे तक कालगणना के बारे में बताया जाएगा और आकाश में तारामंडल का मिलान किया जाएगा। 15 लाख रुपयों के खगोलीय यंत्र लाने की भी तैयारी हो चुकी है।

इन बड़े प्रस्तावों पर हो सकते फैसले

मेट्रो रेल को इंदौर से उज्जैन तक लाना और इंदौर उज्जैन सिक्स लेन प्रोजेक्ट। इसे एट लेन करने का भी प्रस्ताव।

शिप्रा नदी को साफ स्वच्छ बनाया जाए और कॉरिडोर विकसित करना।

उज्जैन और देवास के बीच बड़ा एयरपोर्ट विकसित किया जाए। इसके लिए विमानन विभाग ने सर्वे भी किया है।

महर्षि सांदीपनि आश्रम, जहां श्री कृष्ण पढ़े उसे आस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाना।

उज्जैन में तीन बत्ती से मुरलीपुरा (मुल्लापुरा) तक फोरलेन का निर्माण।

जयसिंहपुरा में ज्ञान सागर स्कूल के पास से फोरलेन अंडरपास।

देवास रोड फोरलेन पर फोरलेन ब्रिज का निर्माण।

नारायणाधाम का विकास और सौंदर्यीकरण।

तपोभूमि से बडऩगर रोड होते हुए आगर रोड, मक्सी रोड व देवास रोड को जोडऩे के लिए रिंग रोड।

मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर भी चर्चा संभावित है।

उज्जैन से मथुरा तक श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने का प्रस्ताव।

फ्रीगंज ओवरब्रिज योजना और टेंडर का मंजूरी।

21 बिंदुओं पर होगी सिंहस्थ तैयारी..

सरकार ने सिंहस्थ के लिए 21 बिंदुओं पर काम करना शुरू किया है। मंदिर और स्मारकों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण तथा विकास, शिप्रा शुद्धिकरण, सिंहस्थ मेला क्षेत्र, सड़कों का चौड़ीकरण, नए ब्रिज, नदी और जल निकाय के विकास कार्य इसमें शामिल किए गए हैं। प्रशासन ने इसके लिए प्रस्तावों पर वर्क प्लान तैयार कर लिया है। सभी विभागों ने अपने प्रस्तावित प्रोजेक्ट दे दिए हैं। बैठक में तय किया जाएगा कि इन पर कैसे काम हो सकता है। सारे प्रोजेक्ट पर एसीएस डॉ. राजौरा ने मंथन किया है। बैठक में उज्जैन के जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी संभावना है।

सीएम डॉ. यादव आज शाम उज्जैन पहुंचेंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम उज्जैन पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. यादव इंदौर से प्रस्थान कर रात 8.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपरान्ह 4.30 बजे उज्जैन से महिदपुर तहसील स्थित ग्राम डोंगला जाएंगे।

Related Articles