Advertisement

सुबह बारिश…. कोहरे से बढ़ी ठंड, छाये रहे बादल

5 से 7 घंटा देरी से चल रही आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें 5 से 7 घंटा देरी से चल रही हैं जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा, नर्मदा एक्सप्रेस 1.30 घंटा, पटना-अहहमदाबाद एक्सप्रेस 1.30 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस 7 घंटे, कोयम्बटूर एक्सप्रेस 3 घंटे और उज्जयिनी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ रहा है।

सुबह अचानक 15 से 20 मिनिट तक तेज बारिश के बाद कोहरा छा गया। करीब 10 बजे तक कोहरा छाये रहने और बादल छाने के कारण मौसम में तेज ठंड दर्ज हुई।

Advertisement

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बारिश और बादल छाये रहने के कारण दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। आगामी दिनों में भी बारिश होने के साथ कोहरा छाया रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें