Advertisement

सौंदर्यीकरण को ठेंगा… टूटी रोटरियां, सुधारने की सुध नहीं

सिंहस्थ 2016 में लाखों रुपए बनी रोटरियों का नगर निगम नहीं कर पा रहा संधारण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। शहर के चौराहों पर लाल पत्थरों से बनी सुंदर रोटरियां नगर निगम की अनदेखी का शिकार हो रही हैं। रोटरियां जगह-जगह से टूट चुकी हैं जो शहर की सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई दे रही हैं। संधारण को लेकर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा। दरअसल, सिंहस्थ 2016 में लाखों रुपए खर्च कर राजस्थान से मंगवाए गए लाल पत्थरों की आकर्षक रोटरियां प्रमुख चौराहें पर बनाई गई थीं ताकि चौराहे खूबसूरत दिखाई दें।

बीते समय में आगर रोड पर मोहन नगर, तीन बत्ती चौराहा, नानााखेड़ा चौराहा, देवास रोड पर होमगार्ड कार्यालय के सामने बनी रोटरियां टूट चुकी हैं। कई जगह इनके नक्काशीदार गुंबद गिर गए हैं तो कई जगह जालियां टूट गई हैं। मोहननगर चौराहे पर रोटरी के साथ डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लंबे समय से इन रोटरियों की मरम्मत नहीं करने से इनकी हालत और खराब होती जा रही है। यह रोटरियां वाहनों की टक्कर लगने एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई हैं। समय रहते यदि इनका संधारण नहीं किया गया तो यह पूरी तरह से खराब हो जाएगी और चौराहों की सुंदरता भी खत्म हो जाएगी।

Advertisement

 नानाखेड़ा चौराहा स्थित रोटरी का है, जो कई जगह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

तीन बत्ती चौराहे पर भी यही हालात हैं। जहां रोटरी के गुंबद और जालियां टूटी पड़ी हैं।

Advertisement

होमगार्ड कार्यालय के सामने रोटरियां टूट चुकी हैं। कई जगह नक्काशीदार पत्थर टूटकर पड़े हुए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें