स्टे खत्म तो खुद ही तोडऩे लगे लोग अपने मकान

स्टे खत्म तो खुद ही तोडऩे लगे लोग अपने मकान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन।महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण के तहत बाधक बन रहे मकानों को तोडऩे का काम दो मकानों पर स्टे होने के कारण नहीं हो सकता था।

सोमवार को स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद खुद ही लोगों ने मकान तोडऩा शुरु कर दिए। बड़ा गणेश मंदिर मार्ग पर कुल नौ मकान थे। पूर्व में यहां पर निगम गैंग ने ६ मकानों को तोड़ दिया था।

advertisement

सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही निगम की गैंग भी मौके पर पहुंची थी लेकिन उनके मालिकों ने खुद मकान तोडऩा शुरु कर दिए। यहां पर अब एक मकान शेष है जिसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। दूसरे चरण में महाकाल मंदिर के सामने के मकानों को भी तोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

महाकाल मंदिर कर्मचारियों को रखने होंगे की- पेड मोबाइल

advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में तैनात दो महिला सुरक्षाकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों फिल्मी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। मंदिर समिति ने सख्ती दिखाते हुए दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ये दोनों सुरक्षा कर्मचारी निजी कंपनी में सेवा दे रही थी।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के एंड्रायड मोबाइल रखने पर पाबंदी लगा दी है। उन्हें की-पेड वाले मोबाइल रखने होंगे। महाकाल मंदिर की सुरक्षा का दायित्व निजी एजेंसी कृष्ण सिक्युरिटी सर्विसेस (केएसएस) को दिया है। एजेंसी ने महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। प्रशासक संदीप सोनी ने बताया एजेंसी को हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न हो। मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की।

Related Articles

close